BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारतीय टीम करेगी श्रीलंका का दौरा: टी20 और वनडे का होगा सीरीज, जानिए कब-कब खेले जाएंगे मैच?

इसी महीने टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर जाएगी. श्रीलंका में भारतीय टीम को 27 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने श्रीलंका दौरे पर जाएगी. श्रीलंका में टीम इंडिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से ही नए कोच गौतम गंभीर का कार्यकाल शुरू होगा. भारत के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 27 जुलाई को पहले टी20 के साथ होगी. यहां जानिए बीसीसीआई कब श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान करेगी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर इस हफ्ते चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और बाकी सेलेक्टर्स से मिलेंगे. फिर श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान किया जाएगा. रिपोर्ट की मानें तो इस हफ्ते श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी जाएगी।

बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के लिए एकदम युवा टीम का चयन किया था. पांच मैचों की सीरीज में शुभमन गिल टीम इंडिया के कप्तान थे. वहीं रियान पराग, तुषारदेश पांडे और अभिषेक शर्मा जैसे कई युवा खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा थे. जिम्बाब्वे में पांच मैचों की टी20 सीरीज भारतीय टीम ने 4-1 से जीती. फिर भी श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज के लिए टीम एकदम अलग हो सकती है. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में हार्दिक पांड्या टीम के कप्तान हो सकते हैं. वहीं ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार खिलाड़ियों की वापसी भी हो सकती है।

रोहित, कोहली, जडेजा ये तीनों टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके हैं. इसके अलावा बुमराह को छोड़कर टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के बाकी प्लेयर्स को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में बरकरार रखा जा सकता है. अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, आवेश खान और मुकेश कुमार को टीम में जगह मिलेगी।

 

भारत-श्रीलंका का शेड्यूल
27 जुलाई- पहला टी20, पल्लेकेल
28 जुलाई- दूसरा टी20, पल्लेकेल
30 जुलाई- तीसरा टी20, पल्लेकेल
2 अगस्त- पहला वनडे, कोलंबो
4 अगस्त- दूसरा वनडे, कोलंबो
7 अगस्त- तीसरा वनडे, कोलंबो

Related Posts