भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई की कार्यकारिणी सदस्यों एवं मंडल अध्यक्षों की सूची आज अध्यक्ष शरद सिंह ने जारी कर दी है।
सूची मे जहां एक और युवाओं में काफी हर्ष देखा जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ नियुक्त हुए युवा नेताओं ने रिसाली पहुंच कर वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया।
उत्साही कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े व पटाखे फोड़ कर नियुक्तियों का गर्मजोशी के साथ खुशियां मनाई। वही भाजपा नेता राकेश पांडे ने कहां की आगामी तीनों विधानसभा क्षेत्र में होने वाले नगरी निकाय चुनाव के लिए भाजयुमो ने अपनी कमर कस ली है। भाजयुमो की युवा टीम आने वाले समय में निकाय चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी।
जारी की गई सूची में पूरब मंडल ओंकार सिंह राजपूत, पश्चिम मंडल अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, केम्प मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह, सुपेला मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर, खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष संजीत यादव, वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष निखिल सोनी, लोकेश पाण्डेय को वैशालीनगर मण्डल जिला महामंत्री, रिसाली मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी, जामुल मंडल अध्यक्ष हर्ष वशिष्ठ, चरोदा मंडल अध्यक्ष शुभम, कुम्हारी मंडल अध्यक्ष सुजीत यादव सहित कई जिला उपाध्यक्ष जिला महामंत्री, जिला सह कोषाध्यक्ष, जिला कार्यालय मंत्री, जिला प्रचार प्रसार मंत्री,मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, प्रशिक्षण प्रमुख, शासकीय स्वाध्याय मंडल संयोजक, कन्या शक्ति संयोजिका जिला कार्यकारिणी सदस्य सहित कई प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। यहां देखे पूरी सूची….



















