भिलाई। दिनांक 17 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भिलाई के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान एवं तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, शाही दशहरा की संरक्षक चारुलता पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा माया बेलचंदन, शहर की प्रसिद्ध डॉक्टर मंजू तिवारी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा सवर्प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्रीमुखर्जी को याद किया गया। वन्देमातरम एवं गणेश पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में सभी महिलाओं द्वारा अपना परिचय दिया गया एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर तीज मनाया गया। सभी नवनियुक्त महिला मोर्चा की बहनों का विशेष सम्मान चारुलता पाण्डेय द्वारा कर उन्हें पवित्र शालिग्राम के 101 शिवलिंग सावन मास पर भेट किये गए।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम शुक्ला एवं जिला महामंत्री महिला मोर्चा स्वाति साहू द्वारा किया गया।















