



भिलाई। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय आवाह्न एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के मार्गदर्शन पर एवम भारतीय जनता महिला मोर्चा जिला भिलाई अध्यक्ष स्वीटी कौशिक के नेतृत्व में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन एवम समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया एवं विशिष्ट अतिथि जिला सहप्रभारी चेम्मन देशमुख, भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, योगेंद्र सिंह, प्रेम लाल साहू, महामंत्री विभा अवस्थी, संध्या तिवारी, आयुषी पांडे, मिनी पांडे, निर्मला यादव उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला स्वीटी कौशिक द्वारा किया गया एवम कार्यक्रम संचालन तृप्ति चंद्राकर एवम सरला आचार्य द्वारा किया गया।भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माला अर्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया।
स्वीटी कौशिक ने अपने स्वागत भाषण में महिलाओं को समर्पित करते हुए कहा कि आज महिला किसी पर निर्भर नहीं हैं। वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी रखती हैं। समाज को महिलाओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं, बल्कि समाज की पहचान के लिए करनी चाहिए। हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं। हर जीवन को लाने वाली महिला है। हर महिला विशेष होती है, चाहे वह राजनीति के क्षेत्र में हो घर पर हो या ऑफिस पर।
मुख्य अतिथि ब्रजेश बिचपुरिया में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन का प्रमुख ध्येय माता, बहन और बेटियों का उत्थान ही है। कहा कि नारी शक्ति के सशक्तीकरण में ही प्रदेश और देश का उत्थान निहित है। महिलायें आज हर कार्यक्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कर चल रही हैं, साथ ही साथ उनपर मातृत्व और घर संभालने की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। आज हमारे देश के प्रधानमंत्री महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बहुत सी योजनाएं चला रहे हैं और निरंतर महिलाएं आगे बढ़ती जा रही है। बिचपुरिया ने यह भी कहा कि महिलाओं का सम्मान सिर्फ महिला दिवस के दिन ही नहीं साल के 365 दिन करनी चाहिए क्योंकि हर किसी का जीवन महिला से ही प्रारंभ होता है। आज देश में बहुत से क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर देश का नाम रोशन कर रही है महिलाये
कार्यक्रम में पुष्पा गेडरे, निर्मला नायडू, कंचन सिंह द्वारा वनदे गीत गाया गया तत्पश्चात करुणा यादव द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। श्री रामचंद्र जी आरती के साथ साथ भगवा फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महिला मोर्चा की भिलाई जिले के अंतर्गत दसों मंडल की महिलाओं द्वारा देशभक्ति एवं भक्ति भाव के गीत के साथ नृत्य किया गया।
फिर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं का सम्मान किया गया जिसमें गृह मंत्रालय में वरिष्ठ कर्मचारी प्रिया मिश्रा पंडवानी गायिका उषा बारले, डॉ सुशीला यादव जो की समाज शिक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन किया नाश्ता के क्षेत्र अधिवक्ता गौरी गुहा चक्रवर्ती, उद्योग एवम व्यपार के क्षेत्र मे सरोजनी पाणिग्रही यातायात विभाग में कार्यरत उषा साहू, स्वास्थ के क्षेत्र में कोविड में अहमभूमिका निभाने वाली अतिरंजन मेश्राम हमें अपना लोहा मनवाने वाली तिलेश्वर साहू व राजनीतिक कार्यकर्ता पूरी मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम रानी रहा है आने का का सम्मान किया गया।
चेम्मन देशमुख ने महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहे कि आज देश को आगे बढ़ाने में पुरुष के साथ बराबरी से महिलाओं का भी योगदान है और आप सभी माताओं को मैं बारंबार प्रणाम करता हूं और हमारे केंद्र की मोदी सरकार ने भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत सी योजनाएं लाई है। जिस से लगातार महिलाएं प्रगति कर रही है महिलाओं के आंख में आंसू ना आए इसके लिए उज्जवला योजना लाकर महिलाओं को सम्मान दिया है।
प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा की आज हमारी मातृशक्ति बहने अपने घर आंगन से लेकर देश-विदेश में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर देश का नाम रोशन कर रही है अपने परिवार का नाम रोशन कर रही है आज हम महिला किसी पर निर्भर नहीं है हम आज आत्मनिर्भर हो चुके हैं। मां की ममता से हम जरूरत पड़ने पर झांसी की रानी बन सकते हैं हम अपनी असली ताकत को पहचान चुके हैं और निरंतर हम सबको अपने परिवार से लेकर अपने देश का नाम रोशन करना होगा।
कार्यक्रम का आभार कोषाध्यक्ष प्रभा रानी साहू द्वारा करते हुए नारी शक्ति से कहा गया कि इस तरह का कार्य महिला मोर्चा हमेशा करती रहेगी और आए हुए अतिथियों को एवं महिला मोर्चा की बहनों को उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंचन सिंह ,कांति वर्मा, मोगरा देशमुख, प्रमिला दुबे, प्रभा रानी, रीता पांडे, दीपमाला सिंह,अनिता वर्मा, पुष्पा गेडरे, परमजीत कौर, बसंता खरे, परमजीत कौर, रश्मि साव, लक्ष्मी बघेल, निर्मला नायडू, रूपमणि साहू, रूपेस्वरी देवी, गीता वर्मा, इंद्रा कोशरिया, पुष्पलता कर, पार्षद रागनी निषाद, सुनीता करले, भावना बंजारे, सितारा देवी, बबिता केला, मुनाक्षी तोमर, एवं सैकड़ों महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी महामंत्री महिला मोर्चा कंचन सिंह ने दी।















