

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू ने बुधवार को प्रियदर्शनी परिसर, सुपेला स्तिथ कार्यक्रम में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान भिलाई भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व अहिवारा विधायक सांवला राम डाहरे, भिलाई चरोदा निगम महापौर चंद्रकांता मांडले, भाजपा नेता राकेश पाण्डेय भी मौजूद थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए अपनी उपलब्धियों को बताया तो वही नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपने आगे की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रमोद अग्रवाल, कन्हैया सोनी, ए. गौरीशंकर, गोपाल विष्ट, पार्षद रामानंद मौर्य, फिरोज फारुखी, दिलीप पटेल, तुलसी ध्रुव, मुकेश अग्रवाल, संतोष सिंह, भोला साहू, मिथलेश यादव, बी.रवि राव, विनोद शर्मा, संदीप अग्रवाल, भूषण अग्रवाल, टाटा शोभा, पूनम शुक्ला, योजना बहके, कंचन सिंह, संध्या मनडलोई, पुष्पा गेनड्रे,शीतल अग्रवाल, संध्या अचरिया, पुरुषोत्तम देवांगन, रवि कुशवाहा, संजय खन्ना, रामपुकार तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।











