भिलाई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की कार्यसमिति दिनांक 16 मई को संपन्न होने के पश्चात प्रदेश नेतृत्व द्वारा सभी जिलों में कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश प्राप्त हुआ। जिसमे भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई की कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष ब्रजेश बीचपुरिया की अध्यक्षता में दिनांक 18 मई 2023 समय 2 बजे से अय्यप्पा मंदिर सेक्टर 2 में आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जनसंपर्क अभियान के लोकसभा प्रभारी प्रेम प्रकश पांडेय एवम दयावन्त बांदे उपस्थित रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया सहप्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में विशेष रूप से संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, जिला प्रभारी संदीप शर्मा, सहप्रभारी चेम्मन देशमुख, विधायक विद्या रतन भसीन, भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी अमित साहू वैशाली नगर विधानसभा प्रभारी ओंकार बस के अलावा जिले में निवासरथ राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी,कार्य समिति, विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष-महामंत्री,संयोजक-सह सयोजक निगम मंडल के पूर्व अध्यक्ष सदस्य उपस्थित रहेंगे।
इस बैठक में आगामी होने वाले कार्यक्रम एवं चुनाव के विषयों पर विशेष चर्चा की जाएगी एवं मंडल में हुए कार्यों का भी वृत्त भी लिया जाएगा। कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी ठाकुर रणजीत सिंह (राजा) ने दी।









