BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के बूथ सशक्तिकरण अभियान के सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

 

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई में बूथ सशक्तिकरण अभियान के सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज हनुमान मंदिर हाल ख़ुर्शीपार में जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के अध्यक्षता में रखा गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में संदीप शर्मा एवम चुम्मन देशमुख उपस्थित थे। इसमें मुख्य रूप से भिलाई विधानसभा प्रभारी अमित साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडे, सांवलाराम डाहरे, सिरिस अग्रवाल उपस्थित हुवे। प्रशिक्षण का कार्यक्रम की सुरवात भारत माता, डॉ श्यामप्रशाद मुखर्जी एवम प. दीनदयाल उपाध्याय जी के तेलीचित्र पर पुष्प माल्यापन एवम दिप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्रजेश बिचपुरिया ने अपना स्वागत भाषण प्रस्तुत करते ह कहा की सशक्कत बूथ ही जीत का असली मंत्र है मंडल अध्यक्ष ध्यान रखे सशक्त बूथ के लिये बूथ में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तय किये 6 कार्यक्रम अवश्य रूप से करना है साथ ही साथ प्रधानमंत्री जी के मन की बात को अधिक से अधिक लोग को बूथ में सुना सकें इसका विशेष ध्यान रखना होगा।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रेम लाल साहू एवं योगेंद्र सिंह द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। संगठन सहप्रभारी चुम्मन देशमुख अपेक्षित श्रेणी में आने वाले मंडल अध्यक्ष,मंडल के बूथ सशक्तिकरण के 5 सदस्य , जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक से उनका परिचय लिये एवं बूथ को मजबूत कैसे किया जाए इसका मूल मंत्र दिया।

प्रशिक्षण के प्रमुख वक्ता एवम प्रशिक्षक संदीप शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर हमें बहुत से कार्य करने हैं जिसमें मुख्य कार्यों में कार्यकर्ताओं की बूथ समिति एवं उनको कार्य विभाजन करना, प्रत्येक पन्ना के लिए पन्ना प्रमुख की नियुक्ति करना एवम उनका बैठक करना, बूथ के सभी मतदाताओं को सोशल मिडिया में जोड़ा जाए ताकि हम अपनी बातो को सरलता से प्रत्येक मतदाता तक पहुंचा सकें।

जिले से लेकर बूथ तक के समस्त कार्यकर्ताओं आग्रह किये प्रधानमंत्री के मन की बात के 100 एपिसोड को एक विशेष बनाना है इसकी तैयारी प्रारंभ कर ले। साथ ही साथ मीडिया एवं सोशल मीडिया को भी बहुत से विषय में प्रशिक्षित किया गया।

भिलाई विधानसभा के प्रभारी अमित साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने 2014 एवम 2019 लोकसभा चुनाव के जीत का श्रेय बुथ के कार्यकर्ताओं को दिये थे एवं कहा कि बूथ के कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत पहचाननी है और पूरे ताकत के साथ कार्य करनी होगी ताकि हम आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा का डंका बजा सके।

सरल ऐप की संपूर्ण जानकारी एवं ऐप डाउनलोड सरल ऐप के संयोजक दिनेश सिंह द्वारा दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवसागर मिश्रा, मिथिला खिचरिया रेख राम बंछोर, मनीष अग्रवाल,अमर सोनकर ,महेश वर्मा, संदीप अग्रवाल,विजेंद्र सिंह दिलीप पटेल, कीर्ति नायक,के गणपति,विजय जायसवाल,जे पी यादव,ठाकुर रणजीत सिंह अमित मिश्रा स्वीटी कौशिक राजेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष गजानंद बंछोर, तिलक राज,शैलेंद्र सेंड,एस एन सिंह, जागेश्वर सोनी, आलोक गुप्ता, विजय शुक्ला, रूप राम साहू, श्रीमती सुषमा जेठानी,सुशील यादव,पारसनाथ शर्मा,श्रीमती निर्मला नायडू,डॉ राधेश्याम वर्मा,ठाकुर संजय सिंह,डॉक्टर रोहित साहू ,श्री श्यामसुंदर जयसवाल,श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर,लोकेश साहू, सुजीत यादव,आशीष शुक्ला, आयुषी पांडे,मिथलेश साहू, हेमंत देवांगन ,कविता विश्वास,रुपेश वर्मा सुमन वर्मा ,सत्यनारायण व्यास, रामप्रीत पासवान एं सुंदर राव,सरिता देवी,मनीष चौधरी, विक्की सोनी,प्रवीण राजपूत सुग्रीव साहू टिकेश्वरी चंद्रवंशी, राजू बघेल ,रूद्रमूर्ति ,दिनेश सिंह, प्रशांत सिंह ,ज्योति सोनी ,शीतल सिंह, राहुल भोसले, तारीख खान, हिमांशु पटेल, गोल्डी सोनी ,मनोज वर्मा ,भारत साहू ,मंजू सूर्यवंशी बृजेश जायसवाल, लोकेंद्र सिंह, मनीष सिंह, मेश्राम वर्मा ,मोरध्वज वर्मा ,शैलेंद्र सक्सेना, विश्राम साहू ,शिव बघेल, मुरलीधर, गुरुनाम सिंह एवं अन्य अपेक्षित उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला मीडिया सह प्रभारी ठाकुर रणजीत सिंह राजा ने दी।

Related Posts