BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भारतीय जनता पार्टी कैम्प मंडल द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अवतरण दिवस मनाया गया

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी कैम्प मंडल द्वारा जनसंघ के संस्थापक महान वक्ता एक विधान एक प्रधान एक संविधान का नारा देने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अवतरण दिवस कैम्प 2 युग निर्माण स्कूल में मनाया गया। सर्वप्रथम उनके पुष्पचित्र पर माल्यार्पण करते हुवे दीप प्रज्वलित की गई। जिसमे कैम्प मंडल के प्रभारी पुरषोत्तम देवांगन, वरिष्ट उपाध्यक्ष डी.भारती, मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, महामंत्री सोहनलाल देवांगन,विकास भगत के द्वारा किया गया एवम स्कूल परिसर, सुभाष चौक, तीनदर्शन मंदिर में वृक्षारोपण भी किया गया और सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा अपना परिचय दिया गया।

मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी के द्वारा मुखर्जी जी की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला गया डी.भारती के द्वारा धारा 370 पर विस्तृत वर्णन किया और मोदी जी के द्वारा जिस प्रकार 370 को ख़त्म किया गया और मुखर्जी जी की सपनो को पूरा किया उस पर प्रकाश डाला। जिला उपाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन के द्वारा उनके राष्ट्र्वादी भावना आपातकाल का विरोध और उनके त्याग तपस्या और बलिदान की भावना के बारे में वर्णन किया गया कार्यक्रम का संचालन विकास भगत व आभार प्रदर्शन सोहनलाल देवांगन के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार जायसवाल,लक्ष्मी साहू,शान्ता बाई जंघेल, इंदु कौर, संजय जायसवाल, अम्बिका दृवेदी, गोविंदा सोनी, रोहित यादव,नंद कुमार देवांगन,लतेल यादव,विनोद चेलक, भोला साहू,ब्रिजेश जायसवाल,अब्दुल नाशिर,बैजनाथ झा, लीलापति पांडेय, संजय साहू,धनंजय सिंह,संजय श्रीवास्तव, सिकंदर प्रसाद,रामकृष्ण सोनी,अतुल चक्रवर्ती,अशोक साव, इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Related Posts