रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक और उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा को हार मुंह देखना पड़ा है। आरक्षण विरोध के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने 21,171 वोटों से जीत दर्ज की है। 17वें राउंड की गिनती में कांग्रेस की प्रत्याशी 20885 मतों से आगे है। अब सिर्फ से 1 राउंड की गिनती बची है। 18वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के पक्ष में 64030 वोट और भाजपा के खाते सिर्फ 43145 वोट मिले हैं। इधर कांग्रेस में जीत के खुशी की लहर है।
11वें राउंड की गिनती तक सावित्री मंडावी को 37854, ब्रह्मानंद को 21487, अकबर राम कोर्राम को 27327, नोटा को 2912 वोट मिले हैं। इधर, कांग्रेस की जीत पर जमकर जश्न शुरू हो गया है। मंत्री कवासी लखमा जीत के जश्न में झूमते नजर आये, तो वहीं सावित्री मंडावी के घर पर मिठाईयां बंटनी शुरू हो गयी है।
इधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस जीत को कांग्रेस सरकार के कामों पर मुहर बताया है। आपका बता दें कि कांग्रेस के लिए भानुप्रतापपुर में राह मुश्किल मानी जा रही थी। आरक्षण मुद्दा काफी गरम था, बावजूद भूपेश सरकार के कामों पर भानुप्रतापपुर में मुहर लगी है।














