BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजयुमो भिलाई जिलाध्यक्ष शरद सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो ने निकाली विशाल रैली, भाजपा नेताओं का किया गया भव्य स्वागत

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के द्वारा भिलाई युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शरद सिंह के नेतृत्व मे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में कमल खिलाने के लिए हजारों की संख्या में युवा मोर्चा के जिला भिलाई के द्वारा भव्य रैली निकाली गई।

इसमें मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा का प्रभारी डॉक्टर सरोज पांडे एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह एवं प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का भव्य स्वागत किया गया।

बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के द्वारा रैली निकाली गई,
जिसमे मुख्य रूप से युवा मोर्चा से जिला उपाध्यक्ष आशीष परघनिया,रवि राव, अमितेश प्रताप सिंह, अमित राजपूत,

आशीष शुक्ला, सौरभ पांडे, शुभम पांडे, प्रवीण सोनी ,जगन राव शैलेंद्र सिंह, आशीष अग्रवाल, कौशल सिंह, शुभम चिंचोलकर, ओंकार सिंह राजपूत, आशुतोष तिवारी ,राजेश यादव, सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Posts