BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजयुमो प्रदेश मंत्री गोपाल बिष्ट और भिलाई ज़िला अध्यक्ष शरद सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर निकाय चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने का लिया संकल्प

चुनावी तैयारी बैठक में भाजपा को जीत दिलाने लिया संकल्प, भाजयुमो ने आहूत की थी बैठक, कार्यकर्ताओं को प्रचार-प्रसार में दमखम के साथ उतरने किया प्रेरित….

भिलाई। भाजयुमो ने भाजपा ज़िला कार्यालय सुपेला में 20 दिसंबर को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बैठक आहूत की थी। बैठक का नेतृत्व भाजयुमो प्रदेश मंत्री गोपाल बिष्ट, ज़िला अध्यक्ष शरद सिंह ने किया।

भाजयुमो ज़िला मीडिया प्रभारी कुबेर शर्मा ने बताया कि इसमें जिला सहित मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने बारी-बारी चुनाव जीतने के लिए अपने विचार रखें। कार्यकर्ताओं को कमर कसते हुए प्रचार-प्रसार करने प्रेरित किया गया। साथ ही सभी ने संकल्प लिया कि सभी नगरीय निकायों में जीत दिलाकर भाजपा का परचम लहराना है।

 

कार्यक्रम में ज़िला महामंत्री लोकेश पांडेय, ज़िला उपाध्यक्ष आशीष परघनिया, सौरभ जायसवाल, अमित राजपूत, सुंदरम, रोहित, मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर, शुभम चिंचुलकर, आशीष शुक्ला, सौरभ पांडेय, ओमकर राजपुर, हर्ष वशिष्ठ, संजीत यादव, सोहन साहू, जगन राओ, शैलेंद्र सिंह, सूरज साहू, प्रवीण सोनी, संजय चौहान, सिद्धार्थ रावत, कृष्णा द्विवेदी आदि की उपस्थिति रही। यहां देखे वीडियो….👇

https://youtu.be/fPPxp4DJ0iI

Related Posts