BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

भाजयुमो ने रायपुर उत्तर विधायक पर निष्क्रियता और निगम प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप, कहा लोग समस्या झेलने के लिए हैं मजबूर

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय जयसिंघानी ने रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा पर निष्क्रियता के साथ ही निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया है कि सात माह पहले अमृत मिशन के तहत रायपुर उत्तर विधानसभा के अतंर्गत आने वाले लालबहादुर शास्त्री वार्ड, शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड, एवं शकंर नगर वार्ड में पाइपलाइन बिछाई गई थी, पिछले महीने घरों में कनेक्शन देने के बाद पाइपलाइन के ऊपर ढलाई करने के लिए गड्ढे खोदे गए थे, जिसकी ढलाई अबतक नही की गई है, और ढलाई करने के लिए खोदे गए गड्ढे को भी नही पाटा गया है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भाजयुमो नेता ने आगे बताया कि उक्त तीनों वार्डों में आंनद नगर, आनंद विहार कॉलोनी के मतदाता शामिल हैं, और इसी क्षेत्र में ठेका कम्पनी के द्वारा पूरी सड़क को खोद दिया गया है, क्षेत्र वासियों ने जब गुणवत्ता हीन काम पर आपत्ति जताई तो लगभग एक माह पहले गड्ढा खोदने के बाद काम बंद कर दिया गया है, जिससे आने-जाने में लोगों बड़ी समस्या हो रही है, वहीं भारी बारिश होने के बाद यहां पानी निकासी में बाधा उत्पन्न हो रही है, तथा वाहन सहित लोग दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं, गड्ढे में गिरकर बच्चों को भी चोट लगी है, उसके बाद भी अबतक काम शुरू नही किया गया है।

नगर निगम के नए जोन गठन के बाद इस इलाके का आधा हिस्सा जोन तीन और आधा हिस्सा जोन नौ में चला गया है, और यहां के नागरिक किस जोन में इसकी शिकायत करें यह समझ नही पा रहे हैं। भाजयुमो नेता विजय जयसिंघानी ने यह भी बताया है कि सरकारी आदेश के अनुसार कोरोना संकटकाल में रात नौ बजे से सुबह तक कर्फ्यू होने के बाद भी ढलाई का काम किया जा रहा था, और जब क्षेत्र के नागरिकों ने इसपर आपत्ति करते हुए कार्य की गुणवत्ता पर सवाल किया तो सुपरवाइजर द्वारा काम बंद दिया गया है, और अमृत मिशन योजना के अधिकारियों के द्वारा अबतक इसकी सुध नही ली गई है। भाजयुमो नेता ने कहा कि रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा की निष्क्रियता और निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण क्षेत्र के नागरिक यह समस्या झेलने के लिए मजबूर हैं, और यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नही किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

Related Posts