
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यसमिति सदस्य नियुक्त होने के बाद दया सिंह ने अपने समर्थकों के साथ रायपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह निवास पहुंचकर पांच फुट लंबा बुके और तलवार भेंट कर उनका आभार प्रकट किया। इस दौरान विजेंद्र मिश्रा, दिलीप शर्मा, विवेक कौशल, राकेश चौधरी, प्रकाश सिंह, मंजित सिंग, बाल राजू, राँकी साहु, प्रशांत कुमार, अमन पांडे, रविकांत अग्रवाल, राकेश प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता रहे मौजूद रहे।














