बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज करने को कहा है…
नईदिल्ली (ए)। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर नया नारा भी गढ़ लिया है. ये नारा “सपने नहीं हक़ीक़त बुनते हैं, इसलिए तो सब मोदी को चुनते हैं”. बीजेपी विधानसभा चुनावों की तर्ज पर आम चुनाव के ऐलान से पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी. बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जनवरी के आखिरी हफ्ते में आ सकती है।
दरअसल, दिल्ली में शुक्रवार से शुरू हुई बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक में पुीएम मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी और प्रदेश महामंत्री संगठन शामिल हुए हैं।
बैठक में क्या चर्चा हो सकती है? बीजेपी पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक में विकसित भारत संकल्प अभियान और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की रुपरेखा तय करने को लेकर चर्चा होने की संभावना है. इसके अलावा मीटिंग में निर्वाचित प्रतिनिधि प्रशिक्षण, विस्तार योजना, कॉल सेंटर और मोर्चा के गतिविधियों पर भी मंथन होगा।
बीजेपी की ये बैठक ऐसे समय पर हो रही जब पार्टी ने हाल ही में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की. इस चुनाव को आम चुनाव को देखते हुए सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था. ऐसे में इसमें जीत हासिल करके बीजेपी को उम्मीद है कि वो लगातार तीसरी बार चुनाव जीतेगी और फिर से उसे बहुमत मिलेगा।
बीजेपी ने क्या नारा दिए?
बीजेपी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार दो बार अपने दम पर आम चुनाव में बहुमत हासिल किया है. साल 2014 में पार्टी ने अच्छे दिन आने वाले हैं का नारा दिया था. वहीं 2019 में बीजेपी ने नारा दिया कि फिर एक बार मोदी सरकार।
बीजेपी को अपने नए नारे सपने नहीं हकीतत बुनते हैं, इसलिए तो सब मोदी को चुनते हैं से उम्मीद में कि इस बार उसकी जीत की हैट्रिक होगी. पीएम मोदी भी कई मौके पर दावा कर चुके हैं कि लोग फिर से उन्हें चुनेंगे।















