भिलाई। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी भिलाई कैम्प मंडल के अध्यक्ष अनिल सोनी ने जिला प्रभारी संतोष बाफना व भिलाई जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर अपने मंडल पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है जिसमें उपाध्यक्ष पद पर लतेल यादव, बैद्यनाथ झा, गोविंदा सोनी, तरुण सिंह, राजकुमार जयसवाल को महामंत्री पद पर विकास भगत, सोहन देवांगन को मंत्री पद पर लीलापति पांडेय, उमेश्वर पांडेय, संजय सिंह, संजय श्रीवास्तव, इंदु कौर को कोषाध्यक्ष पद पर अंबिका प्रसाद द्विवेदी को सह कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुशवाहा को प्रचार-प्रसार मंत्री पद पर श्याम जायसवाल को कार्यालय मंत्री पद पर अशोक साव को, सह कार्यालय मंत्री पद पर मनमद कुमार को मीडिया प्रभारी बृजेश जायसवाल को तथा सह मीडिया प्रभारी नंद कुमार देवांगन को नियुक्त किया है। इसके साथ ही कार्यसमिति सदस्य, स्थाई आमंत्रित सदस्य तथा विशेष आमंत्रित सदस्य की जंबो कार्यकारिणी घोषित की है।















