BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा केम्प मंडल ने दिया एक दिवसीय धरना, कांग्रेस पर लगाया देश की छवि खराब करने का आरोप

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी कैम्प मण्डल द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी नड्डा. एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह द्वारा कांग्रेस टूल किट के संदर्भ में किये गए ट्वीट का पूर्ण समर्थन करते हुए कांग्रेस पार्टी के ऊपर विश्व भर में देश की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। भ्रष्टाचार के आगोश में डूबी कांग्रेस पार्टी व सत्ता के मद में मदमस्त प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला गया।
#भूपेश_हमे_भी_करो_गिरफ्तार
भूपेश तेरी ताना शाही नही चलेगी नही चलेगी आदि नारो की तख्ती लेकर भाजपा कैम्प मंडल के द्वारा शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कोरोना के गाइडलाइंस का पालन करते हुवे किया गया। जिसमे मुख्यरूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, त्रिलोचन सिंह, राजकुमार जायसवाल, विनोद चेलक, बैजनाथ झा, गोविंदा सोनी, शुभम सिंह, लतेल यादव, बृजेश जायसवाल, शांता बाई जंघेल, इंदु कौर, राज सोनी, करण कोलते, अजय कोलते उपस्थित थे।

Related Posts