मामला बढ़ता देख वहां मौजूद पदाधिकारियों ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को समझाया, विवाद एक दूसरे से आगे निकलने को लेकर हुआ, स्थिति यह हो गई कि एक-दूसरे पर खूब लात-घूंसे बरसाए गए…
इंदौर (ए)। मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के विरोध के दौरान कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गए। यह सब हुआ इंदौर में। सबसे ताज्जुब की बात यह रही कि इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी मौजूद थे। बताया जाता है कि विवाद एक दूसरे से आगे निकलने को लेकर हुआ। स्थिति यह हो गई कि एक-दूसरे पर खूब लात-घूंसे बरसाए गए।
एक-दूसरे से आगे निकलने पर विवाद- इंदौर में बढ़ती बेरोजगारी और व्यापमं घोटाले की जांच की मांग को लेकर युवा कांग्रेस प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बताया जाता है कि विवाद एक दूसरे से आगे निकलने को लेकर हुआ। स्थिति यह हो गई कि एक-दूसरे पर खूब लात-घूंसे बरसाए गए। यह पूरा विवाद यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के पैदल मार्च के दौरान हुआ। युवक कांग्रेस नेता और समर्थक कलेक्टर ऑफिस का घेराव करने पहुंचे थे।
अनुशासन पर सवाल- मामला बढ़ता देख वहां मौजूद पदाधिकारियों ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को समझाया। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी बैठक या धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हों। भाजपा भी इसको लेकर कांग्रेसियों पर सवाल उठाती रहती है। आज भी प्रदर्शन के दौरान जिस तरह से से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विवाद किया, उससे फिर से उनका अनुशासन सवालों के घेरे में आ गया है। यहा देखे वीडियो👇
मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के विरोध के दौरान कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गए। यह सब हुआ इंदौर में। सबसे ताज्जुब की बात यह रही कि इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी मौजूद थे।#madhyapradesh #Congress pic.twitter.com/tQkFsDoblu
— Hindustan (@Live_Hindustan) April 11, 2022















