भिलाई। सोमवार 04 अप्रैल को भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश पाण्डेय के जन्मदिन का आयोजन जगन्नाथ मंदिर हॉल, सेक्टर-4 में किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं, शुभचिंतको और आमजनों ने राकेश पाण्डेय को सुबह से ही जन्मदिन की बधाई देते हुए शाम को सेक्टर-4 में केक काटकर, माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वही भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने राकेश पाण्डेय को बड़ी मालाओ की लड़ी पहनाकर भव्य स्वागत करते हुए बधाई दी। इस दौरान इंजीनियरिंग पार्क एसोशिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद देवांगन, प्रमोद चौबे, श्री त्रिपाठी, सुनील, संदीप शर्मा, दीपक शर्मा, सतवीर सिंह, देवव्रत पाण्डेय, आर्यन पाण्डेय, रुद्राक्ष पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।














