BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपाइयों ने वंदे भारत ट्रेन का भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर किया जोरदार स्वागत

 

भिलाई। आज मध्य भारत का पहला वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर स्टेशन पर किया। ये ट्रेन नागपुर से बिलासपुर के बीच चलेगी। आज प्रातः प्रधानमंत्री ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, उसके बाद कई स्टेशनों पर इसका स्वागत किया गया।

वंदे भारत ट्रेन जैसे ही भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर रुकी भाजपा पार्षद बिनोद सिंह के नेतृत्व में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओ ने फूल-माला, ढोल नगाड़े के साथ डांस करते हुए ट्रेन का भव्य स्वागत किया।

बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओ ने जय श्रीराम, भारत माता की जय, वंदे मातरम्, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। इस दौरान प्रह्लाद शर्मा, जोगिंदर शर्मा, प्रकाश यादव, पार्षद श्यामसुंदर राव, अजीत सिंह, सोनू जयसवाल, राजविंदर सिंह, हैप्पी सिंह, रणवीर, शुभम, संदीप, नागेश, आदित्य टोप्पा सहित बड़ी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Posts