BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भगवान महावीर की जयंती समारोह में शामिल हुए सभापति कृष्णा चंद्राकर

भिलाई 03। समूचे देश में जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चना की जा रही है तथा कई स्थानों पर भव्य रथयात्राएं भी निकाली गई

यह पर्व करुणा, संयम और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। श्रद्धालु भगवान महावीर के उपदेशों को स्मरण कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हैं।

इस अवसर पर भिलाई चरोदा निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर ने समस्त नगरवासियों एवं विशेष रूप से जैन समुदाय के लोगों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं। वे भिलाई-3 स्थित जैन मंदिर पहुंचकर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के पांच सिद्धांत—अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह मानव जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक हैं। इन सिद्धांतों को अपनाकर व्यक्ति न केवल अपने जीवन को सार्थक बना सकता है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी ला सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि भगवान महावीर ने समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई और एक आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।

Related Posts