भिलाई 03। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा में शुक्रवार को भाजपाइयों और हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और कार्यवाही की मांग करते हुए आयुक्त कक्ष के सामने ही धरने पर बैठ गए।
दरअसल मामला भगवान भोलेनाथ के फोटो लगे छोटे होर्डिंग को कचड़े के पास अवस्थित ढंग से रखने का है। अभी सावन का महीना चल रहा है, जिसके कारण कारण कई समितियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे लाइट के खंभों पर कांवर यात्रा और सावन पर्व की बधाई की छोटे छोटे होर्डिंग लगाए थे जिसे नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा द्वारा उतरवा गया और उसे कचरे के पास फेकने जैसे अव्यवस्थित ढंग से रख दिया, उन होर्डिंग्स पर भगवान भोले नाथ का फोटो लगा हुआ है, जिसे लेकर भाजपाइयों ने निगम में जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए आयुक्त के कक्ष के सामने धरने पर बैठ गए।
मामले की जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि एवं स्वरुप समिति के संयोजक विपिन चंद्राकर ने कहा कि नगर निगम भिलाई चरोदा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा राजनीतिक दबाव एवं द्वेषपूर्ण कार्य करते हुए शिवनाथ कांवर यात्रा के फ्लेक्स को निकालकर कार्यालय के कुड़ा स्थल पर फेंक दिया गया जिसमें भगवान भोलेनाथ का चित्र है, यह हमारे देवताओं का अपमान है। उक्त कृत्य से संपूर्ण हिन्दू समाज, प्रशासन की करतूत से अत्यंत क्षुब्ध है।
नारेबाजी करते हुए आयुक्त के कैबिन के सामने धरने पर बैठ गए और इस कृत्य के लिए जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी के ऊपर सक्त कार्यवाही करने की मांग की।
सूचना पर पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज दलबल के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे, काफी गहमागहमी के बीच आयुक्त अभिजीत पठारे (प्रशिक्षु आईएएस) ने शो कॉज नोटिस जारी कर अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर जांच करके उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
तब जाकर सभी कार्यकर्ता गण शांत हुए तथा 24 घंटे बाद उचित कार्यवाही नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर निगम प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन प्रदर्शन करने की बात कही।
भाजपा भिलाई 3 मण्डल के अध्यक्ष वरुण यादव के साथ मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

देखे वीडियो…
















