BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ब्लैकमेलिंग कर युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी महिला द्वारा बार-बार पैसे की मांग तथा ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या…आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 70/2024 धारा 306 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध…

मुंगेली। थाना लोरमी में प्रार्थी सुभाष जायसवाल ने सूचना दी कि उसका भाई शैलून्द्र जायसवाल उर्फ शीलु पुराना बंधन बैंक लोरमी के पीछे राजेश ढीमर के खेत में गले में बेल्ट का फंदा लगाकर खेत में लगे खम्भे पर बंधा हुआ है तथा उसकी मृत्यु हो गई है कि सूचना पर थाना लोरमी में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान लोरमी पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने पर मृतक द्वारा संचालित कियोस्क सेंटर से सुसाईड नोट प्राप्त हुआ तथा तथा साईबर सेल के सहयोग से मृतक का कॉल डिटेल प्राप्त किया गया। जिसका परीक्षण कराया गया तथा तकनीकी टीम द्वारा भी जांच कराई गई।

प्राप्त तथ्यों, साक्ष्यों के आधार पर महिला सोनिया लकड़ा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 70/24 धारा 306 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सघन पूछताछ किया गया।

जिसमें आरोपी सोनिया लकड़ा ने मृतक से लगातार फोन में बात होना, पैसे की मांग करना तथा ब्लैकमेलिंग करना स्वीकार किया है, जिस पर आरोपी महिला सोनिया लकड़ा को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, उपनिरीक्षक शोभा यादव, सउनि निर्मल घोष, आरक्षक अरूण साहू, गुगल किशोर उपाध्याय, जितेन्द्र ठाकुर एवं महिला आरक्षक नंदनी रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts