BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ब्रेकिंग: यूपी से छग लौट रहे श्रमिक की सड़क हादसे में मौत, CM ने 5 लाख ₹ सहायता की स्वीकृति दी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से छत्तीसगढ़ के बेमेतरा लौट रहे श्रमिक दम्पति की सड़क हादसे में शुक्रवार 8 मई को मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्रमिक दम्पति के परिवारजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से तत्काल 5 लाख रूपए की सहायता की स्वीकृति प्रदान की है।  
     उल्लेखनीय है कि बेमेतरा जिले के नवागढ़ इलाके के गांव रनबोर में रहने वाले कृष्णा साहू मजदूरी करने लखनऊ गए थे। लॉकडाउन के कारण काम बंद हो जाने की स्थिति में लखनऊ से सायकल से परिवार सहित वापस बेमेतरा लौट रहे थे। वापसी के दौरान रास्ते में ही अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट होने के कारण कृष्णा साहू और उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई।   

Related Posts