बेमेतरा। दिनांक 06.03.2020 को प्रार्थी भोज सिंह वर्मा उम्र 40 साल साकिन वार्ड नं. 05 हाई स्कुल रोड बेमेतरा ने थाना हाजिर आकर बताया कि दिनांक 03.03.2020 को शाम 05 बजे प्रार्थी अपने घर में ताला बंद कर अपने घर ग्राम अमोरा थाना नांदघाट चला गया था। घर से दिनांक 06.03.2020 को 12.45 बजे वापस घर आकर मेनगेट का दरवाजा खोलकर अन्दर गया। तो देखा गेट के कुण्डा टुटा हुआ था, अंदर जा कर देखा तो आलमारी खुली थी सभी सामान अस्त व्यस्त पडा था आलमारी के अंदर रखे 01 नग सोने की अंगुठी कीमती करीबन 10,000/- रूपये एवं नगदी रकम 5000/- रूपये, एक नग ड्रील मशीन, सीसीटीवी कैमरा, वाईफाई, 01 नग इण्डेन गैस सिलेन्डर मकान का कागजात एवं उपयोगी कपडा, कुल कीमती करीबन 18,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र 140/2020 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उपरोक्त प्रकरण में दिनांक 12.03.2020 को आरोपी शुभम ऊर्फ भीमा गुप्ता एवं एक विधि के साथ संघर्सरत् बालक के कब्जे से 01 नग इण्डेन गैस सिलेन्डर, 01 नग ड्रील मशीन, इलेक्ट्रानिक वेट मशीन, नगदी रकम 620 रूपये कुल कीमती करीबन 5,620 /- रूपये को विधिवत कार्यवाही करते हुए सक्षम गवाहो के समक्ष बरामद की गई है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग कुमार पटेल ने थाना क्षेत्र में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने एवं चोरी की पतासाजी हेतु आवश्यक निर्देश दिये है। जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस एवं एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेमेतरा निरीक्षक राजेश मिश्रा के साथ अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ माल मुल्जिम पतासाजी में लगाया गया।
अपराध विवेचना माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान आज दिनांक 16.04.2020 को जरिए मुखबीर की सूचना पर उपरोक्त चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी टिकेश लहरे पिता मोहित लहरे उम्र 19 साल साकिन वार्ड नं. 07 बिजली आफिस के पीछे बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा को पकडा गया। उक्त आरोपी को विधिवत आज दिनांक 16.04.2020 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बेमेतरा पेश में किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्र. आरक्षक प्रदीप तिवारी, आरक्षक संदीप साहू, जितेन्द्र वर्मा, विजय दिवाकर एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनी भुमिका रही है।









