BREAKING

छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग: नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले को पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार..

किसी काम से घर पहुंचे 6 साल के मासूम बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को महज कुछ ही घंटों में गिरफ्तार करने में पेंड्रा पुलिस ने सफलता पाई हैं ।
घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार मामला पेंड्रा थाना के कोटमी चौकी क्षेत्र के सकोला गांव का है। जहां रहने वाले एक व्यक्ति के 6 साल के बच्चे के साथ सीमेंट गोदाम में काम करने वाले 24 साल के युवक मुकेश यादव पिता प्रकाश यादव ने अकेला पाकर मासूम बच्चे के साथ अश्लील हरकत किया इस घटना की जानकारी बच्चे ने घर जाकर अपने पिता को दिया और पिता ने कोटमीकला पुलिस चौकी को तत्काल इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर पुलिस ने भादवि की धारा 377 और लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 4 के तहत आरोपी मुकेश यादव के खिलाफ मामला कायम किया पुलिस ने पतासाजी करते हुए कुछ ही घंटे के भीतर ही गांव के पास छिपे मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया साथ ही साथ पीड़ित बच्चे से उसकी पहचान भी कराई गई जिसने पहचान करते हुए आरोपी की पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Related Posts