BREAKING

Uncategorised

ब्रेकिंग: नांदघाट पुलिस की कार्यवाही: अंधे कत्ल की गुत्थी सिर्फ 06 घंटे के अंदर सुलझाई

बेमेतरा। दिनांक 04.04.2020 को ग्राम कोटवार के द्वारा थाना नांदघाट पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि कोई अज्ञात व्यक्ति ग्राम गनियारी निवासी अमरिका दास पिता स्वं. परसूदास वैष्णव उम्र 80 साल के घर अंदर घुसकर लोहे के बसुले से प्राणघातक चोंट पहुंचाकर हत्या कर फरार हो जाने की रिपोर्ट पर थाना नांदघाट में अपराध क्रमांक – 94/20, धारा – 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग कुमार पटेल, अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रामकुमार बर्मन एवं थाना प्रभारी नांदघाट उपनिरीक्षक आनंद कोमरा अपने थाना स्टाफ के साथ पहुचकर घटना स्थल का मुआयना किया। मामले कि गंभीरता को देखते हुए डाग स्क्वाड टीम तथा फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया । जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके।
मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विमल कुमार बैस को निर्देशित कर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रामकुमार बर्मन के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें थाना प्रभारी नांदघाट उपनिरीक्षक आनंद कोमरा व थाना स्टाफ एवं प्रधान आरक्षक अरविंद शर्मा, आरक्षक रामेश्वर मांडले, आरक्षक रविन्द्र तिवारी को आरोपी पता साजी में लगाया गया।
हत्या के प्रकरण में विवेचना के दौरान परीस्थितिजन्य साक्ष्य के अधार पर मृतक के घर के आसपास रहने वाले व गांव के अन्य लोगो से पुछताछ करने पर कुछ ऐसी बाते सामने आई जो पूर्व में हुए इसी प्रकार की घटना से मिलता जुलता होने पर ग्राम गनियारी के ही रहने वाले संदिग्ध विधि के साथ संघर्षरत् बालक को संदेह के आधार पर पूछताछ किया गया, पूछताछ में विधि के साथ संघर्षरत् बालक द्वारा दिनांक 04.04.2020 के सुबह करीबन 05 बजे अमरिका दास के घर चोरी करने के नियत से घुसकर पेटी के ताला को तोडकर उसमें रखे समान को निकाल रहा था उसी समय मृतक अमरिका दास द्वारा देख लेना तथा गांव वालो को बताने व पुलिस में रिपोर्ट करने की बात कहने पर वही पास में रखे लोहे के बसुला से मृतक के सिर में वारकर अमरिका दास वैष्णव की हत्या करना स्वीकार किया, जिस पर विधि के साथ संघर्षरत् बालक को सम्हालकर अग्रिम कार्यवाही की गई । आज दिनांक 05.04.2020 को विधि के साथ संघर्षरत् बालक को माननीय न्याय किशोर बोर्ड न्यायालय बेमेतरा में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नांदघाट उप.निरीक्षक आनंद कोमरा, सउनि शंकरलाल सोनवानी, प्र. आर. गोपाल ध्रुव, आर. घनंजय सिंह आर. असलम खान एवं प्र.आर. अरविन्द शर्मा, आर. रविन्द्र तिवारी, आर. रामेश्वर माण्डले की सराहनीय भूमिका रही है।

  पूर्व में भी उक्त विधि के साथ संघर्षरत् बालक के द्वारा इसी प्रकार की घटना को माह मई 2019 में भी चोरी करने के नियत से घर में घुसा था जिसे मृतिका महिला द्वारा चोरी करते देख लेने पर उक्त विधि के साथ संघर्षरत् बालक के द्वारा कमरे में रखे वजनदार प्लास्टिक के डिब्बा को उठाकर मृतिका के चेहरे में वार करना तथा स्टील की गुंडी से चेहरा व सिर में वारकर हत्या किया था। उक्त विधि के साथ संघर्षरत् बालक गांजा व अन्य नशा करने के आदि है।

Related Posts