BREAKING

Uncategorised

ब्रेकिंग: चोरी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 68,000/-₹ नगद व सोना-चांदी के जेवरात बरामद…

// प्रेस विज्ञप्ति //

दिनांक 23.04.2020
थाना कसडोल
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस

▪️कसडोल पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
▪️सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम कुल 93,000 रुपए की हुई थी चोरी
▪️प्रकरण में आरोपी से ₹68,000 नगद तथा सोने-चांदी के जेवरात बरामद
▪️आरोपी सतनारायण कोयल द्वारा दिया गया था चोरी की घटना को अंजाम
▪️थाना कसडोल पुलिस द्वारा घटना के 24 घंटे के भीतर किया गया आरोपी को गिरफ्तार

विववरण :- दिनांक घटना समय को प्रार्थी मेलाराम कोयल पिता गणेशराम उम्र 26 वर्ष साकिन सेल थाना कसडोल द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 22.04.2020 के 09:15 बजे नहाने तालाब चला गया था, कि वापस आया तो देखा कि घर में रखा पेटी में लगा दो ताला नहीं था। उसमें रखा नगदी रकम करीब ₹68000 रुपए तथा सोने का माला जिसमें 4 नग लॉकेट था एवं करीब 10 तोला चांदी का पायल कीमती ₹25000 जुमला कीमती ₹93000 कोई अज्ञात चोर पेटी का ताला तोड़कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 267/ 2020 धारा 454, 380 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बलोदा बाजार श्री सुभाष दास के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कसडोल निरीक्षक दीनबंधु उईके के नेतृत्व में विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी का अपराध कायमी से महज 24 घंटे के अंदर पतासाजी कर मेमोरेंडम के आधार पर आरोपी सतनारायण कोयल पिता गणेशराम से ₹68000 नगद रकम, 01 जोड़ी चांदी का पायल तथा 01 नग माला जिसमें 03 नग सोने का लॉकेट है, को जप्त कर उक्त आरोपी को आज दिनांक 23.04.2020 के 13:40 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी मे उनि बी.के सोम, उनि पुरुषोत्तम कुर्रे, उनि ओम प्रकाश त्रिपाठी, सउनि बलकरण वर्मा, प्रधान आरक्षक प्रवीण पांडे, विनोद बांधे, आरक्षक प्रत्येन बर्मन, फागुलाल निराला, पूरन पंकज, राज कुमार ध्रुव, मिलन साहू, कमल प्रसाद कुर्रे का विशेष योगदान रहा

🔹जब्ती का विवरण

  1. ₹68000 नगद
  2. एक जोड़ी चांदी का पायल
  3. एक नग माला जिसमें 03 नग सोने का लॉकेट है।

🔹आरोपी का नाम
सतनारायण कोयल पिता गणेशराम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सेल थाना कसडोल

Related Posts