नईदिल्ली (ए)। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट तीन विकेट से जीत लिया है। ऋषभ पंत ने जोश हेजलवुड की गेंद पर चौका जड़ भारत को यह ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस तरह से भारत ने लगातार तीसरे साल बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। ऋषभ पंत 89 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।
ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने चार मैचों की यह सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली. गाबा के मैदान पर पहली बार किसी ने टीम ने 300 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा किया है।
ऑस्ट्रेलिया में भारत ने दूसरी बार टेस्ट सीरीज जीती है. इससे पहले 2018-19 दौरे पर भी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था. उस वक्त भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में टेस्ट सीरीज जीतने वाली एशिया की पहली टीम बनी थी. अब एक बार फिर भारत ने कंगारू टीम को उसके घर में हराकर इतिहास रच दिया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है।









