BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

ब्रह्मोस से लेकर नाग मिसाइल सिस्टम तक…आज कर्तव्य पथ से दुनिया देखेगी भारत की ताकत: सुरक्षा को लेकर तगड़ा इंतजाम, पैरामिलिट्री-NSG के 6 हजार जवान तैनात, धारा-144 लागू, मिस्र के राष्ट्रपति होंगे मुख्यातिथि

राजपथ से कर्तव्यपथ बनने के बाद यह पहला मौका है जब यहां से गणतंत्र दिवस की परेड निकलेगी, आज यहां सेना की ताकत का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा…

नईदिल्ली (ए)। देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. 26 जनवरी का दिन भारत के लिए बेहद खास है. इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था. आज इस खास दिन में भारतीय सेना कर्तव्य पथ से पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. परेड के दौरान ‘स्वदेशी’ का संदेश देते हुए मेड इन इंडिया हथियारों पर अहम फोकस होगा. 21 बंदूकों की सलामी भी भारत में बनी 105 एमएम की इंडियन फील्ड गन्स से दी जाएगी।

भारतीय सेना जिन हथियारों का प्रदर्शन करेगी उनमें भारत निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम और आकाश आर्मी लॉन्चर भी शामिल हैं. इसके अलावा नाग मिसाइल सिस्टम, K9 वज्र आर्टिलरी गन, अर्जुन मार्क 1 टैंक, BMP-2 सारथ, शॉर्ट स्पैन ब्रिज सिस्टम, मोबाइल सेक्युरिटी सिस्टम और क्विक एक्शन टीम व्हीकल भी अपनी ताकत दुनिया के सामने दिखाएंगे. यह पहला मौका होगा जब देश के दुश्मनों से निपटने वाले गरुड़ कमाडों परेड का हिस्सा बनेंगे।

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर पहली परेड होगी. इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. केवल वैलिड पास और टिकट वाले ही परेड देख सकेंगे. QR कोड से परेड देखने वालों की एंट्री होगी. सुरक्षा में पैरामिलिट्री फोर्स, NSG के 6000 जवान परेड की सुरक्षा के लिए तैनात होंगे. कर्तव्य पथ पर 150 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।

सुरक्षा को देखते हुए परेड वाले रूट पर सुबह 4 बजे से ही आम वाहनों की एंट्री बंद कर दी है. दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री रात से ही बंद है. 15 फरवरी तक राजधानी दिल्ली में धारा 144 लागू रहेगी. 15 फरवरी तक इलाके में ड्रोन और हवाई चीजों पर बैन रहेगा।

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाएगा. इसी के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड में कम से कम 65,000 लोग शामिल होंगे. केवल पास धारकों और टिकट खरीदारों को ही प्रवेश की अनुमति होगी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि करीब 30,000 लोग परेड देखने के लिए मेट्रो से सफर कर सकते हैं।

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान करीब 6 हजार जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है, जिसमें दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल और एनएसजी शामिल हैं. साथ ही 150 सीसीटीवी कैमरों से कर्तव्य पथ की निगरानी की जाएगी. परेड रूट के आसपास जितनी भी ऊंची इमारतें हैं उन्हें 25 जनवरी की शाम से ही बंद कर दिया गया है।

15 फरवरी तक धारा 144 लागू जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 4 बजे से ही परेड रूट पर आम वाहनों की एंट्री बंद है. इसी के साथ, दिल्ली पुलिस ने 15 फरवरी तक ड्रोन और हवाई चीजों पर बैन लगाया है. रात से ही दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री भी बंद है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि राजधानी में 15 फरवरी तक धारा 144 लगाई गई है।

ड्रोन से की जा रही निगरानी अतिरिक्त निगरानी का जिक्र करते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक एनएसजी और डीआरडीओ की ड्रोन रोधी टीम को भी तैनात किया गया है. नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रणव तायल ने बताया कि सुरक्षाकर्मी किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं।

किन राज्यों में है खतरे का अलर्ट?

1-      दिल्ली
2-      मुंबई
3-      पंजाब
4-      राजस्थान
5-      उत्तर प्रदेश
6-      जम्मू कश्मीर

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी अपनी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर मंगलवार को भारत पहुंच चुके हैं। वो गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी होंगे और साथ ही कई अहम बैठकें भी होंगी।

दो रुद्र हेलीकॉप्टर शामिल दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भावनीश कुमार ने बताया था कि सेना के फ्लाई पास्ट में दो स्वदेशी ध्रुव उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (ALH) और दो रुद्र हेलिकॉप्टर शामिल होंगे. परेड में 61 कैवलरी, नौ मशीनीकृत कॉलम, छह मार्चिंग दल, तीन परमवीर चक्र और तीन अशोक चक्र पुरस्कार विजेता शामिल होंगे।

हर तरह से खास होगी परेड दिल्ली पुलिस के मुताबिक आज 65 हजार से ज्यादा लोग परेड देखेंगे. इन हजारों लोगों को आज अपने देश में बने हथियारों की ताकत सामने से देखने का बेहतरीन अवसर मिलेगा. कुल 23 झांकियां परेड का हिस्सा होंगी, जोकि भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दर्शाएंगी. इस बार परेड हर तरह से खास होने वाली है।

Related Posts