दुर्ग। रक्षा बंधन के पर्व पर ब्रह्मकुमारी कामिनी बहन ने गुरुवार को दुर्ग पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा को चंदन का तिलक लगाकर राखी बांधी और प्रसाद दिया। इस दौरान ब्रह्मकुमारी रीता बहन और भाई बीके गोपी मौजूद रहे।
ब्रह्मकुमारी कामिनी बहन ने पुलिस अधीक्षक को सपरिवार आनंद सरोवर आने का न्यौता भी दिया। उन्होंने बताया कि दुर्ग एसटीएफ बघेरा के पास ब्रह्मकुमारी का एक एकड़ में आनंद सरोवर का निर्माण पूर्ण हो चुका है जो विगत 6 वर्षो से बन रहा था।
उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को इसका उद्घाटन लंदन से आ रही ब्रह्मकुमारी जयंती दीदी द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी निमंत्रण दिया गया है संभवतः वह भी आएंगे।














