BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बोल बम समिति ने अल्पसंख्यक जिला कार्यकारिणी का किया ऐलान, अध्यक्ष दया सिंह ने कहा- जनहित में कार्य करना प्रथम उद्देश्य, सभी वर्ग को मौका

भिलाई। समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली संस्था बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रही है। आज बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति ने अल्पसंख्यक जिला कार्यकारिणी का ऐलान किया है। इससे साफ होता है कि बोल बम समिति हर वर्ग और हर समाज के लोगों को साथ लेकर चल रही है। एक बेहतर समाज की परिदृश्य के साथ बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई-दुर्ग समेत प्रदेशभर में कार्य कर रही है।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह की सहमति से बोल बम अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी जहीर खान एवं संयोजक दिलबाग सिंग बल, सह-संयोजक आरिफ की सहमति से इसका ऐलान किया गया है।

जनहित में कार्य करना प्रथम उद्देश्य, सभी वर्ग को मौका: दया सिंह
बोल बम समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह ने कहा कि जनहित में कार्य करना हमारी समिति का प्रथम उद्देश्य है। कोरोनाकाल के समय में समिति ने यह साबित भी किया। हमारी समिति के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने ग्राउंड में उतरकर काम किया है। हम लगातार भिलाई-दुर्ग समेत प्रदेशभर के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अग्रसर है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में शामिल सभी पदाधिकारी व सदस्यों को बधाई देता हूं। वे लोगों की मदद के लिए सदैव आगे रहें, यहीं शुभकामनाएं देता हूं। हम लगातार संगठन का विस्तार कर रहे हैं।

कार्यकारिणी में कौन-कौन, जानिए
– जिलाध्यक्ष: अफरोज खान
– उपाध्यक्ष: मुकेश नथानी, मकसूद आलम, शेख मैनुद्दीन
– महासचिव: अब्दुल शाहिद खान, अब्दुल जब्बार, जमील अहमद
– सचिव: सुखविंदर सिंग, सतवीर सिंग हनी, अब्दुल कासिम, तौसीब खान, आसिक हुसैन, रेहान अंसारी, अशरफ खान।

कार्यकारिणी सदस्य ये बने
जिलाध्यक्ष अफरोज खान ने बताया कि कुलविंदर सिंग गिल, अब्दुल सत्तार, असलम अंसारी, सैय्यद असलम, जाहूर आलम, सलमान खान, युसूफ पठान, फिरोज खान, सतवीर सिंग, गगन सिंग, मंजीत सिंग गिल, गफ्फान खान, इंद्रजीत सिंग, मो. यूसुफ, असलम खान, इरफान, आरिफ अंसारी, रणजीत सिंग, मंजित सिंग, तौसिफ आलम, मो. असलम खान, अख्तर अंसारी, दीपक नथानी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

Related Posts