BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति ने दो नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की, मिथलेश यादव को प्रदेश महामंत्री की मिली जिम्मेदारी

भिलाई। बोलबाम सेवा एवम कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने समिति में दो नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिसमे मिथलेश यादव को प्रदेश महामंत्री तथा सुशील शर्मा को प्रदेश सचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
ज्ञात हो कि बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा भिलाई में भोले बाबा की बारात का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जाता रहा है। इस वर्ष यह आयोजन 11 मार्च को मनाया जा रहा है जो कि समिति द्वारा आयोजन का 13वां वर्ष है और समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य इस आयोजन को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हुए है।

Related Posts