
भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह द्वारा गौ माता, नन्दी बाबा को शनिवार को भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर 300 किलो करमता भाजी, 300 किलो खरबूजा, 400 किलो तरबूज खिलाया गया। कोरोना महामारी मे गरीब, अहसाय, मजदूर, आटो रिक्शा वाले, दिव्यांग, मजदूरों सफाई कर्मचारी को पाँच किलो चावल, पाँच किलो आटा, एक किलो दाल, एक किलो मुंगफली तेल, एक किलो नमक, धनिया पावडर, मिर्ची पावडर, हल्दी पाउडर, नहाने का साबुन कई दिनों से निरंतर दिया जा रहा। सेवा देने वालो मे समिति के विजेंद्र मिश्रा, विवेक कौशल, कमलेश यादव, राकेश प्रशाद, विनोद गुप्ता, नन्दू गुप्ता, दलवीर सिगं, गौरव गन्डारे, आनन्द सिंह उपस्थित थे।














