भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने रविवार को न्यूखुर्सीपार वार्ड क्रमांक 32 राधा कृष्ण मन्दिर, अग्रसेन भवन में स्वदेशी वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवाई।
दया सिंह ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अभी वैक्सीनेशन ही अंतिम प्रहार है। जिसके लिए देश के वैज्ञानिक और प्रधानमंत्री का हार्दिक धन्यवाद करता हूं। पीएम मोदी की दूरदर्शी नेतृत्व का ही यह परिणाम है कि आज हमारे देश में वैक्सीनेशन काफी तेज गति से हो रहा है।
साथ ही आप सभी 45 या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों से अपील करता हूँ कि आप भी अपने नजदीकी निजी और सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीका अवश्य लगवाये और कोरोना के बचाव संबंधी नियमों जैसे मास्क लगाना और सोशल डिस्टनसिंग बनाये रखने का पालन करें। कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में सहभागी बने और कोरोना गाइडलाइंस का पालन करे।














