BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति ने कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का किया आयोजन, पूर्व केबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल हुए शामिल

भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह के द्वारा समारोह का आयोजन रविवार को अग्रसेन भवन, न्यू खुर्सीपार में किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशलेंद्र प्रताप सिंह (प्रान्त सयोजक आरएसएस समनवय) विशेष अतिथि रतन यादव (सयोजक बजरंग दल) एवं गोपाल खंडेलवाल, समाजसेवी उपस्थित रहे। बोलबम सम्मान के कार्यक्रम में सुनील गोयल को (समाजसेवा) इंद्रजीत सिंह (ट्रांसपोर्ट, खेल ) दिलीप अग्रवाल (युवा उद्यमी) राजकुमार तिवारी (वरिष्ठ अधिवक्ता) विवेक झा (मशीनरी निर्माण उद्योग) डॉक्टर मानसी गुलाटी (वरिष्ठ स्त्री रोग चिकित्सक) अनुजा अग्रवाल ( महिला उत्थान) सुशील पांडे (ट्रैफिक हवलदार, कर्तव्य निष्ठा) अरविंद सिंह (वरिष्ठ पत्रकार) डॉ. संतोष राय (शिक्षा कॉमर्स गुरु) को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गयाl कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी बंसी अग्रवाल एवं रतन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच का संचालन माया बनर्जी एवं प्रकाश राज सिंह ने किया। कार्यक्रम में समिति के दिलीप शर्मा, प्रमोद सिंह, विजेंद्र मिश्रा, प्रशांत कुमार, बीनू साहू, विनोद गुप्ता, कमलेश यादव, नंदू गुप्ता, पुष्पेश सिंह, गौरव गुडघाटे, अजय साहनी, गौरव चतुर्वेदी, रोहित वर्मा, देवेंद्र यादव, दलवीर सिंह, प्रितपाल सिंह, विवेक कौशल, अर्जुन बाघ ,राजा पटेल, यशवंत यादव, के श्रीनिवास राव, अमन पांडे, मेडि सिंह, आनंद सिंह, प्रदीप कौशल, प्रदीप सोनी, शंभू, मिथिलेश यादव, सुशील शर्मा, रवि कुमार शाह, राहुल मिश्रा ने फूल मालाओं से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। समिति की महिला शाखा से मंजू मिश्रा, सरिता सोनी, सुशीला पाठक, रविंदर कौर, पुष्पा सिंह, नसरीन सिद्धकी, रेखा शर्मा, तारिणी शर्मा, सुनीता देवी एवं रेखा चौरसिया द्वारा अभिवादन किया गया। समिति के सदस्यों ने उत्साहित होकर बोलबम नारों से पूरा भवन गूँज उठा भोले बाबा का जयकारा लगा। उक्त जानकारी समिति के प्रवक्ता अभिजीत विश्वास द्वारा दी गई।

Related Posts