BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति ने भिलाई-चरोदा एवं कुम्हारी क्षेत्र में वितरण किया भोले बाबा के बारात का आमंत्रण कार्ड

भिलाई-3। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह के नेतृत्व मे आज कुम्हारी मार्केट, कुम्हारी बस्ती, चरोदा मार्किट, चरोदा ज़ोन 1, चरोदा 2, भिलाई 3 मार्केट, पदुमनगर, सराफा मार्केट एवं आस-पास के कॉलोनी मे भोले बाबा का आमंत्रण कार्ड आम जनमानस, गणमान्य व्यक्तियों, माताओ, बहनों को दिया गया। महाशिवरात्रि पर्व पर भोले बाबा की बारात को लेकर चर्चा हनुमान मंदिर के पंडितों एवं प्रभुत्व लोगो से हुई। बारात का आमंत्रण कार्ड समाज के सभी लोगों तक पहुंचने पर बल दिया और समय रहते आम जनता तक भी पहुचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ता को दी। कार्यक्रम में युवा वर्ग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर हर प्रकार की सेवा देने की बात कही। आमन्त्रण कार्ड बाटने वालो मे प्रकाश सिंह, विजेन्द्र मिश्रा, रोक्की साहू, मिथलेश यादव, कमलेश यादव, विवेक कौसल, राकेश प्रसाद, प्रदिप सोनी, संभु भाई, प्रितपाल सिंह, प्रमोद सिंह, संतोष चौहान, गौरव चतुर्वेदी, प्रेम अन्य लोग उपस्थित थे। यह जानकारी समिति के प्रवक्ता अभिजीत विश्वास द्वारा दी गई।

Related Posts