BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बोरी में खुलेगा नवीन उप पंजीयक कार्यालय, 32 गांव के लोगों को रजिस्ट्री के लिए नहीं जाना पड़ेगा धमधा और दुर्ग

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर पंजीयन (विभाग) द्वारा नवीन उप पंजीयक कार्यालय बोरी (अचल संपत्ति से संबंधित पंजीयन) प्रारंभ किया जा रहा है। नवीन कार्यालय ग्राम बोरी में पुराना तहसील कार्यालय भवन, शासकीय चिकित्सालय के पास संचालित होगा।

नवीन कार्यालय में पंजीयन कार्य दिनांक 16.12.2024 सोमवार से प्रारंभ होगा। नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ साजा विधायक ईश्वर साहू के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 13.12.2024 को किया जाएगा।

नवीन उप पंजीयक कार्यालय के प्रारंभ होने से चीचा, डोड़की, देउरकोना, अरसी, सुखरीकला, टेकापार, तुमाखुर्द, फुण्डा, सिलतरा, बोरीबुजुर्ग, परसदाखुर्द, दनिया, पथरिया, डोमा, नवांगांव, परसदापार, मड़ियापार, पुरदा, करेली, गाड़ाडीह, लिटिया, जोगीगुफा, सेमरिया, हसदा, चिखला, बिरेझर, हिरी, खर्रा, रौता, टेमरी, पोटिया, सेवती कुल 32 ग्रामों की रजिस्ट्रीयां स्थानीय रूप से हो सकेंगी तथा पक्षकारों को दुर्ग या धमधा जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

पूर्व में इन ग्रामों की रजिस्ट्रीयां धमधा या दुर्ग में ही होती थीं अब इन सभी क्षेत्रों की रजिस्ट्रीयां नवीन उप पंजीयक कार्यालय बोरी में होंगी। उप पंजीयक कार्यालय का स्थानीयकरण होने से इन क्षेत्रों की निवासी आमजनता को जहां पंजीयन कराने के लिए दुर नहीं जाना पड़ेगा।

वहीं उप पंजीयक कार्यालय दुर्ग तथा धमधा में भी क्षेत्र की कमी होने से कार्यालयों में भीड़ कम होगी। दिनांक 16.12.2024 से नवीन उप पंजीयक कार्यालय बोरी में इन सभी क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले अचल संपत्तियों से संबंधित समस्त दस्तावेजों का पंजीयन कराया जा सकता है।

Related Posts