BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

बेहद रोमांचक है ताजा समीकरण, भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है सेमीफाइनल?

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच हो जाए, तो कितना मजा आएगा. अब कुछ ऐसा ही मौका बनते हुए नज़र आ रहा है. आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसा हो सकता है या नहीं…

नईदिल्ली (ए)। भारत और पाकिस्तान के बीच एक आम मैच भी होता है, तो पूरी दुनिया उसे देखने के लिए बेताब रहती है. अब जरा सोचिए कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच हो जाए, तो क्या होगा. जी हां, इस बार के वर्ल्ड कप में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हो सकता है. इससे पहले जब टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में पहुंची थी, तब भारत ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को ही हराया था. आइए हम आपको बताते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच कैसे हो सकता है।

भारतीय टीम ने अभी 8 मैचों में से सभी 8 मैच जीत लिए हैं, और 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर विराजमान है, जहां से उसे अब कोई दूसरी टीम हटा नहीं सकती, क्योंकि किसी भी टीम के अंक 16 नहीं हो पाएंगे. ऐसे में यह निश्चित है कि टीम इंडिया अंक तालिका के टॉप यानी नंबर-1 पर ही रहेगी. वहीं, सेमीफाइनल में नंबर-1 की टीम का मुकाबला नंबर-4 पर मौजूद टीम से होगा, जबकि नंबर-2 पर रहने वाली टीम का सेमीफाइनल मैच नंबर-3 पर रहने वाली टीम के साथ होगा. इसका मतलब है कि भारत का सेमीफाइनल मैच नंबर-4 की टीम के साथ होना तय चुका है।

अब सवाल है कि नंबर-4 पर कौनसी टीम रह सकती है. फिलहाल, नंबर-4 पर न्यूज़ीलैंड की टीम मौजूद है, जिनके पास आठ अंक है. पाकिस्तान नंबर-5 पर है, और उनके पास भी आठ अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट न्यूज़ीलैंड से काफी कम है, जो उनके लिए एक चिंता का विषय है. वहीं, नंबर-6 पर अफगानिस्तान की टीम मौजूद है, और उनके पास भी 8 अंक उपलब्ध हैं, जबकि उन्हें अभी लीग स्टेज के दो बाकी बचे मैच खेलने हैं. ऐसे में अगर अफगानिस्तान अपने दोनों मैच जीत जाती है तो फिर तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी।

वहीं, अगर अफगानिस्तान दो में एक मैच जीते, या दोनों हार जाए, और न्यूज़ीलैंड की टीम अपनी एकमात्र बचे हुए मैच में श्रीलंका से हार जाए, और पाकिस्तान की टीम अपने आखिरी लीग मैच में इंग्लैंड को हरा दे, तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. अगर ऐसा हुआ तो निश्चित तौर पर पाकिस्तान की टीम नंबर-4 पर ही पहुंचेगी, और फिर उनका सेमीफाइनल मैच भारत के खिलाफ होगा।

Related Posts