BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

बेसहारा पशुओं तथा बेज़ुबान जानवरो का सहारा बनी ख़ुशियाली फ़ाउंडेशन कि टीम…

रायपुर। देश मे लॉक डाउन के बाद से सभी समाज सेवी संस्थायें अपनी अपनी जिम्मेदारी में लग गयी, कोई मरीजो तक रक्त उपलब्ध करवा रहा है, कोई भूखे को भोजन करवा रहा है, कोई गरीबों तक राशन पहुँचा रहा है तो कोई जरूरत मंदो को अपनी मंजिल तक इन सबके बीच बेजुबान जानवरो की खोज खबर लेने के लिए बहुत कम लोग ही बचे थे, ऐसे में इनके लिए वरदान बनकर आयी खुशियाली फाउंडेशन खुशियाली फाउंडेशन ने इन बेजुबान जानवरो को भोजन करवाने का जिम्मा लिया और प्रतिदिन जितनी जगह हो सके फाउंडेशन के सदस्य भोजन लेकर पहुँचते है और जो भी भूखे मवेशी मिलते हैं उन्हें पूरी श्रद्धा से भोजन करवाते है फाउंडेशन की संस्थापक सोहाद्रा साहू (ममता) के नेतृत्व में सभी सदस्यों का प्रतिदिन की दिनचर्या बन गयी। ममता के साथ मिंटू यादव, अंतरा गोवर्धन, अमिताभ बांधे, मनीष ठाकुर और सुब्रत रॉय भी इसमें शामिल रहते है।

Related Posts