BREAKING

Uncategorised

बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार प्रारंभ करने के लिए पीएम रोजगार सृजन एवं सीएम युवा स्वरोजगार योजना के लिए 15 फरवरी तक करे आवेदन

रायपुर। बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार प्रारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना राज्य में संचालित है। इसके अंतर्गत इच्छुक एवं पात्र आवेदकों से आवेदन पत्र कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, तृतीय तल, उद्योग भवन, रिंग रोड नं.1, तेलीबांधा रायपुर में 15 फरवरी 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेज एवं प्रस्तावित योजना के साथ कार्यालय में संपर्क कर आवेदन जमा कर सकते हैं। इस हेतु कार्यालय में संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करते हुए फार्म पूर्ण कराने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इन योजनाओं के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अधिकारियों से सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Posts