BREAKING

Uncategorised

बेमेतरा जिले के नये पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर ने पदभार ग्रहण किया

बेमेतरा। आज दिनांक 03.07.2021 को अरविंद कुजूर भा.पू.से. ने जिला बेमेतरा में पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान दिव्यांग पटेल वर्तमान पुलिस अधीक्षक बेमेतरा द्वारा अरविंद कुजूर भावी पुलिस अधीक्षक बेमेतरा को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत कर बधाई दिया गया।

स्वागत के दौरान विमल बैस अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा, रामकुमार बर्मन उ.पुअ.मुख्यालय, राजीव शर्मा पु.अनु.अधिकारी बेमेतरा, वैभव मिश्रा रक्षित निरीक्षक बेमेतरा, एवं जिले के समस्त थाना/ चौकी के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम पश्चात् पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर द्वारा जिले के थाना/ चौकी एवं विभिन्न शाखा प्रभारियो से सौजन्य भेट किये।

Related Posts