दुर्ग (सारनाथ एक्सप्रेस): हमारे समाज मे बेटियों को पढ़ाते नही है। ऐसी कई लडकियां है जो अभाव बस बहुत कम पढ़ी लिखी है। कई माता पिता बेटियों का जल्द शादी कर भेज देते है ताकि उनकी जिम्मेदारी खत्म हो जाये। यह सब बाते नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 37, आजाद वार्ड की सबसे युवा महिला पार्षद श्रद्धा सोनी ने सारनाथ एक्सप्रेस से कही। पार्षद श्रद्धा सोनी ने अपने अब तक के सफर के बारे में विस्तृत बातचीत किया।श्रद्धा सोनी की प्रारंभिक और हायरसेकंडरी तक कि शिक्षा महर्षि दयानंद स्कूल, मठपारा दुर्ग में पूरी हुई। वर्ष 2013 में इन्होंने गल्र्स कॉलेज दुर्ग से बीकॉम में स्नातक की डिग्री हासिल किया।राजनीति, समाजसेवा में विशेष रुचि रखने वाली श्रद्धा सोनी अपने माता-पिता को अपना आदर्श मानती है। इनके माता- पिता नगर पालिका निगम दुर्ग में सफाई कामगार के पद पर कार्यरत है।इन्होंने महिला दिवस पर महिलाओ को संदेश दिया है कि सभी माता पिता अपने बेटियों को पढ़ाई पढ़ाओ और उन्हें आगे बढ़ाओ। मेरे पिता ने मुझे बहुत सपोर्ट किया, मुझे पढ़ा लिखा कर इस काबिल बनाया। लड़कियों में भी पढऩे और कुछ करने की दृढ़इच्छा होनी बहुत जरूरी है। मैं जब पांचवी में थी तब मेरे माता-पिता काम पर चले जाते थे। मैं घर का पूरा काम करके फिर स्कूल और ट्यूशन जाती थी। मैं समाज सेवा करना चाहती थी इसलिए राजनीति में आई हूं। सर्वप्रथम महिलाओ को आगे लाने, उन्हें रोजग़ार दिलाने, महिला सशक्तिकरण मेरी प्राथमिकता रहेगी। हमारे समाज में शिक्षा का बहुत अभाव है। सरकार की योजनाओं को बताने, उन्हें उसके लिए अग्रसर करूंगी। महिलाओ को जिस फील्ड में भी रुचि होगी उन्हें उसी फील्ड में आगे लाएंगे। लड़कियों को जागरूक करेंगे और उनके साथ हर काम मे सहयोग करेंगे। सभी अपनी बेटियों को शिक्षित कर उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग करे।









