नीदरलैंड्स के खिलाफ भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल के अलावा विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने पचास रनों का आंकड़ा पार किया…
बेंगलुरु (ए)। नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने इतिहास रच दिया. दरअसल, भारतीय टीम के टॉप-5 बल्लेबाजों ने पचास रनों का आंकड़ा पार किया. पहली बार भारतीय टीम के टॉप-5 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया. नीदरलैंड्स के खिलाफ भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल के अलावा विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने फिफ्टी बनाई।
भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार यह कारनामा किया. रोहित शर्मा ने 54 गेंदों पर 61 रन बनाए. शुभमन गिल ने 32 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली. जबकि विराट कोहली ने 56 गेंदों पर 51 रन बनाए. इसके बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने पचास रनों का आंकड़ा छुआ. दरअसल, वर्ल्ड कप के 48 सालों के इतिहास में पहली बार टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाने का कारनामा किया।
वहीं, इसके अलावा वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार किसी टीम टॉप-5 बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया. वर्ल्ड कप का पहला संस्करण 1975 में खेला गया था. इस तरह वर्ल्ड कप के 48 सालों के इतिहास में पहली बार किसी टीम के टॉप-5 बल्लेबाजों ने यह कारनामा किया है. हालांकि, वनडे इतिहास में इससे पहले 2 बार यह कारनामा हो चुका है, लेकिन वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ है।
वनडे इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यह कारनामा किया था. ऑस्ट्रेलिया के टॉप-5 बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ साल 2013 में पचास रनों का आंकड़ा छुआ था. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला जयपुर में खेला गया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने फिर भारत के खिलाफ साल 2020 में यह कारनामा किया, जब कंगारू टीम के टॉप-5 बल्लेबाजों ने फिफ्टी बनाई. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला सिडनी में खेला गया था. वहीं, अब भारतीय बल्लेबाजों ने नीदरलैंड्स के खिलाफ यह कारनामा किया है।
विश्व कप कप में चार नंबर पर शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने श्रेयस अय्यर
नीदरलैंड्स के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक बनाया. श्रेयस अय्यर 94 गेंदों पर 128 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 5 छक्के जड़े. इस तरह श्रेयस अय्यर ने खास फेहरिस्त में अपनी जगह बना ली. दरअसल, श्रेयस अय्यर वर्ल्ड कप में नंबर-4 बल्लेबाज के तौर पर शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह यह कारनामा कर चुके हैं. वर्ल्ड कप 1999 में सचिन तेंदुलकर ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाया था।
वहीं, वर्ल्ड कप 2011 में युवराज सिंह ने चौथे नंबर बल्लेबाजी करते हुए शतक का आंकड़ा छुआ था. भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला चेन्नई में खेला गया था. बहरहाल, अब इस फेहरिस्त में श्रेयस अय्यर ने अपनी जगह बना ली है. इसके अलावा यह वर्ल्ड कप में श्रेयस अय्यर का पहला शतक है. साथ ही वनडे फॉर्मेट में श्रेयस अय्यर ने अपना बेस्ट स्कोर बनाया. श्रेयस अय्यर ने 56 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. इन 56 मैचों में श्रेयस अय्यर ने 4 बार शतक का आंकड़ा पार किया है।जबकि 17 फिफ्टी बना चुके हैं।
श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने शतक जड़ भारतीय टीम की उस लय को बरकार रखा, जिसे कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ शुरुआत से हासिल किया था. अय्यर और राहुल के अलावा कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ भारत को 50 ओवर में 4 विकेट पर 410 रन बनाने में अहम योगदान दिया. ये विश्व कप में भारत का दूसरा सर्वाधिक स्कोर रहा. भारतीय बल्लेबाज़ों के आगे नीदरलैंड्स के गेंदबाज़ लगभग फ्लॉप दिखाई दिए।
आखिरी लीग मैच भारत और नीदरलैंड्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने नाबाद 128* और केएल राहुल ने 62 गेंदों में 102 रन स्कोर किए. इस मैच में वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि जब भारतीय टीम के टॉप-5 बल्लेाज़ों ने 50 रनों का आंकड़ा पार किया. राहुल भारत के लिए वनडे विश्व कप में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बने. पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज था।
बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 गेंदों में 100 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की. ये पार्टनरशिप 12वें ओवर में शुभमन गिल के विकेट से टूटी, जिन्हें वैन मीकेरेन ने कैच के ज़रिए चलता किया. गिल 32 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर लौटे. इसके बाद 18वें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा बास डी लीडे का शिकार हुए. रोहित 54 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए।
फिर तीसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने 71 (66 गेंद) रनों की साझेदारी, जो 29वें ओवर में कोहली के विकेट से खत्म हुई. कोहली 56 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का लगाकर वैन डेर मर्वे का शिकार बने. मर्वे ने बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई।
इसके बाद नंबर चार के श्रेयस अय्यर और नंबर पांच के केएल राहुल ने ऐसी नाबाद साझेदारी की, जिसका नीदरलैंड्स के गेंदबाज़ों के पास कोई जवाब नहीं था. दोनों शतकवीरों ने चौथे विकेट के लिए 208 (128 गेंद) रनों की साझेदारी. इस दौरान श्रेयस अय्यर 94 गेंदों में 10 चौके और 5 छक्कों की मदद से 128 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं केएल राहुल ने 64 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 102 रन बनाए।















