रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 05 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लागों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चल कर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। श्री बघेल ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में प्रभावित साहू परिवार के सदस्य राहुल से की बातचीत, व्यक्त की संवेदना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले में बीते रात हुई दुर्घटना से प्रभावित साहू परिवार के सदस्य राहुल साहू से दूरभाष पर बातचीत की और इस घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है। गौरतलब है कि बालोद जिले के पुरूर और चारामा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच में भिड़ंत से यह दुःखद घटना घटी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये हैैं।
मुख्यमंत्री से यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के नेतृत्व में यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत यादव समाज के आयोजित होने वाले आगामी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर विधायक चन्द्रपुर रामकुमार यादव तथा समाज के पदाधिकारी सीताराम यादव, ललित यादव, लक्ष्मण यादव, रमेश यादव, अर्जुन यादव, पुनऊ यादव, राजकुमार यादव, किशन यादव तथा सन्नी यादव उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री से रजक समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में विधायक चन्द्रपुर रामकुमार यादव के नेतृत्व में रजक समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिभौरी में धोबी समाज के आयोजित होने वाले आगामी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर रजब बोर्ड के पदाधिकारी दुखवाराम निर्मलकर, लक्ष्मीकांत, भुवनेश्वर निर्मलकर, रामेश्वर निर्मलकर, गंगेय लाल निर्मलकर, लोकनारायण निर्मलकर, नारद निर्मलकर, दिनेश निर्मलकर, चूड़ामणि निर्मलकर, राजा निर्मलकर, कमलेश निर्मलकर, निशिकांत निर्मलकर, बंटी निर्मलकर, विमल रजक, मोतीलाल निर्मलकर, अशोक निर्मलकर उपस्थित थे।









