BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बुद्ध के संदेश मानव कल्याण हेतु सदैव प्रासंगिक – अनिल मेश्राम

 

भिलाई। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा छ.ग.राज्य भिलाई, भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई व बौद्ध कल्याण समिति कोसानगर के आव्हान पर बुद्ध विहार, भवन एवं बुद्ध भूमि कोसानगर मे सभी संगठनो द्वारा संयुक्त रूप से बुद्ध जयंती समारोह का आयोजन किया गया जो पूज्य बौद्ध भिक्षुगणो के धम्म सानिध्य मे पूजा वंदना, खीर वितरण व सामूहिक भोजनदान कर हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम प्रातःकाल बुद्ध विहार और डा.आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन मे पूज्य भंते डा. जीवक व भंते महेंद्र द्वारा पंचशील ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलित कर बुद्ध धम्म व संघ वंदना ली गई। गौतम बुध्द की 2584 वीं जयंती के अवसर पर दि बुद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मेश्राम ने कहा कि मानव कल्याण हेतु दिये गये बुद्ध के संदेश सदैव ही प्रासंगिक रहे है हमे सिर्फ उनका पालन करना है।

भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई के अध्यक्ष नरेन्द्र खोब्रागड़े ने कहा कि वर्तमान मे दुनिया मे जो विश्व-युद्ध के हालात बने हुए है यह समूचे मानव जगत के लिए घातक है, दरअसल दुनिया को युद्ध की नही बुद्ध की जरूरत है। बौद्ध कल्याण समिति कोसानगर के अध्यक्ष बालेश्वर चौरे ने कहा कि हमे मैत्री प्रेम करूणा और बंधुत्व की भावना के साथ बुद्ध के संदेशो का प्रचार करना चाहिए। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष भारती खांडेकर ने कहा कि जब जब गौतम सिद्धार्थ के बुद्धत्व का प्रसंग आता है तब तब सुजाता की खीर याद आती है जिसके कारण सिद्धार्थ ने अन्न के साथ तपस्या कर बोधिज्ञान की प्राप्ति की।

बौद्ध महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल खोब्रागड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ मे बौद्ध समाज आज भी पूर्ण रूप से विकसित नही हो पाया है, राज्य सरकार को बौद्धो के समुचित विकास की चिंता करनी चाहिए। भवन मे लंबे अरसे से समाज का कार्य कर रहे अनेक वरिष्ठ जनो का सम्मान किया गया इसके अतिरिक्त आम्बेडकर जयंती मे विभिन्न प्रतिस्पर्धाओ मे विजयी होने वाले प्रतिभागियो को पुरस्कृत भी किया गया तत्पश्चात सामूहिक स्वरुचि भोजनदान का सभी ने आनंद लिया। समारोह मे विभिन्न समाज व संगठनो के अनेक पदाधिकारी तथा भारी संख्या मे बौद्ध उपासक उपासिकाऐ व आमजन उपस्थित थे।

Related Posts