बियर पाउडर अपनी तरह का पहला अविष्कार है, यानी इससे पहले आज तक कभी भी बियर को पाउडर रूप में नहीं बनाया गया है…
नईदिल्ली (ए)। गर्मी शुरू होते ही बियर कि डिमांड बाजार में बढ़ जाती है. लेकिन बियर में एल्कोहल होता है, इसलिए उसे हर जगह आप लेकर नहीं जा सकते और ना ही हर जगह पी सकते हैं. कई बार बियर, शॉप से घर लाते-लाते गर्म भी हो जाती है. लेकिन अब आपके इन सब समस्याओं का समाधान आ गया है. जर्मनी ने अब बियर का पाउडर तैयार कर लिया है. आपको बस करना ये है कि दो चम्मच पाउडर ठंडे पानी में घोलिए और चिल्ड बियर तैयार. इसके साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी काफी ज्यादा फायदेंमंद है… क्योंकि पाउडर बियर बनाने में कार्बन उत्सर्जन ज्यादा नहीं होता है।
जर्मन न्यूज वेबसाइट DW में छपी एक खबर के मुताबिक, पूर्व जर्मनी में बना ये बियर पाउडर अपनी तरह का पहला अविष्कार है. यानी इससे पहले आज तक कभी भी बियर को पाउडर रूप में नहीं बनाया गया है।
इस बियर पाउडर को बनाने वाले नोएत्सेले ब्रुअरी का मानना है कि ये बियर पाउडर साल के अंत तक बाजार में आ जाएगा. इसके साथ ही वो कहते हैं कि बोतल बंद बियर को एक्सपोर्ट करने में जितना ज्यादा कार्बन उत्सर्जन होता है, इससे उतना नहीं होगा।
ये बियर दो मिनट में तैयार हो जाएगी. बियर बनाने वाले का कहना है कि आज इस पाउडर को आप खरीद कर रख सकते हैं और जब मन चाहे तब आप उससे बियर बना सकते हैं. आप बोतल या गिलास में इसके दो चम्मच डालिए और मिलाइए बियर तैयार. हालांकि, फिलहाल के लिए यह सिर्फ जर्मनी में मिल रहा है।
पूरी दुनिया में इसे आने में अभी वक्त लगेगा. अगर आप भारत में रह रहे हैं तब तो आपको थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि भारत में इसे आने के लिए कई कानूनी प्रोसीजर से गुजरना पड़ेगा।









