BREAKING

घर-परिवारफीचर्डविविध

बीयर पीने शौकीन बीयर के साथ भूल से भी न खाएं ये 5 चीजें, किडनी में पथरी के साथ कैंसर का भी है खतरा

गर्मियों में ठंडी बियर की तलब लोगों में बढ़ जाती है. लेकिन बियर पीते वक्त कुछ बातों का खासा ध्यान रखें और भूल से भी बियर के साथ इन चीजों को न खाएं…

गर्मियों में ठंडी बियर की मांग बढ़ जाती है. जिन लोगों को बियर पीना काफी ज्यादा पसंद होता है उनके लिए इस चिलचिलाती गर्मी में बियर से बढ़िया ऑप्शन और कुछ नहीं है. आजकल की यंग जेनरेशन वीकेंड पार्टी खूब मजे से बियर पीते हैं. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बियर हो या दूसरी तरह कि कोई भी शराब वो सेहत के लिए नुकसानदायक ही होता है. बेशक पीने वाले लोगों को चिल्ड बियर आत्मा को शांति देती है. इसका हल्का-हल्का नशा काफी सही लगता है. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक है।

बियर, व्हिस्की हो या दूसरे तरह के नशीली पदार्थ यह सेहत के लिए बेहद नुकसानदाय होते हैं. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बियर के साथ इन चीजों को खाने से शरीर पर इसके साइडइफेक्ट्स भी हो सकते हैं. इसलिए बियर के साथ इन चीजों को नहीं खाना चाहिए।

तेंदू तेंदू फल में टैनिक एसिड काफी ज्यादा होता है. इसे बियर के साथ भूल से भी न खाएं.नहीं तो आपके पेट में पथरी भी हो सकता है. सिर्फ शराब के साथ ही नहीं बल्कि बियर को किसी भी तरह के हाई प्रोटीन खाने से बचना चाहिए नहीं तो गंभीर नुकसान हो सकता है।

बेकन बेकन में नाइट्रोसामाइन भरपूर मात्रा में होती है. दूसरी तरफ शराब में भी इसकी मात्रा अधिक होती है. यही कारण है कि बियर और बेकन का कॉम्बिनेशन गले और पेट के कैंसर का खतरा बढ़ता है।

टमाटर टमाटर खट्टा होता है क्योंकि इसमें टैनिक एसिड की मात्रा काफी अधिक होती है. खट्टे टमाटर को बियर या शराब के साथ खाने से बचना चाहिए नहीं इससे आपको बैचेनी और उल्टी हो सकती है।

गाजर बहुत से लोग बियर के साथ सलाद खाना पसंद करते हैं. जब भी आप ड्रिंक का प्लान कर रहे हैं तो बियर के साथ सलाद खाने से बचिए. शराब और गाजर का कॉम्बिनेशन लिवर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

बीन्स खाने में बीन्स या दाल से बनी कोई चीज है तो बियर के साथ इसे खाने से बचना चाहिए. इन्हें बियर के साथ भूल से भी नहीं खाना या पीना चाहिए. बीन्स में आयरन ज्यादा होता है. बियर के साथ इसे लेने से शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

नोट: डॉक्टर/एक्सपर्ट की राय जरूर लेवे..

Related Posts