BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

बीट पुलिसिंग कर कोरबा पुलिस लगाएगी अपराधों पर लगाम, SP भोज राम पटेल ने बीट प्रभारियों को दिए टिप्स

कोरबा। कोरबा पुलिस बीट सिस्टम के जरिये अपराधियों पर लगाम कसने की तैयारी में है। पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा जिले में चुस्त दुरुस्त पुलिसिंग हेतु अभिनव पहल करते हुए प्रत्येक थाने के बीट का पुनर्गठन कर पूरे जिले को 74 बीट में विभाजित किया गया है।

एसपी भोजराम पटेल द्वारा बीट प्रभारियों का मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मीटिंग को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि जनता से थाना प्रभारी का जुड़ाव तो रहता ही है किंतु थाना क्षेत्र अलग-अलग बीट में विभाजित होने के कारण जनता का पहला सम्पर्क बीट प्रभारी से होता है।

बीट प्रभारी जनता से मित्रवत संबंध रखेंगे तो जिले की पुलिसिंग और अधिक मजबूत होगी और अपराधों एवं अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने में जनता का प्रत्यक्ष सहयोग मिलेगा साथ ही बीट में घटित होने वाली हर छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचेगी। मजबूत बीट होने से एक तरफ जहां बेसिक पुलिसिंग मजबूत होगा वही जनता से जुड़े होने से सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य किया जा सकेगा, एक दूसरे के प्रति परस्पर विश्वास और सहयोग का माहौल बनेगा।

एसपी भोजराज पटेल ने सभी बीट प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में निवासरत गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश माफी बदमाश संदेही एवं अन्य अपराधियों का अलग-अलग डाटा तैयार करने ,विवेचना में आधुनिक तकनीक की सहायता लेने हेतु निर्देशित किया गया , साथ ही कहा कि प्रतिमाह बीट प्रभारियों द्वारा किए गए कार्य का मूल्यांकन किया जाएगा जिस बीट प्रभारी का कार्य अच्छा होगा उसे पुरस्कार दिया जाएगा।

इस अवसर पर भोज राम पटेल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, आरआई अनथ राम पैकरा, सूबेदार भुनेश्वर कश्यप, उपनिरीक्षक कृष्णा साहू सहायक उपनिरीक्षक जगदीश मल्होत्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts