BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

बीजेपी पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं : पीएम मोदी

राजस्थान, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव रिजल्ट पर पीएम मोदी ने कहा कि लोगों का बीजेपी पर भरोसा है…

नईदिल्ली (ए)। राजस्थान, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव रिजल्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार (3 दिसंबर) को पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा बीजेपी है।

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं. मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे।

उन्होंने कहा, ”इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है. भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है. हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. हमें ना रुकना है, ना थकना है. हमें भारत को विजयी बनाना है. आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।”

तेलंगाना को लेकर क्या कहा? पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के मेरे प्यारे बहनों और भाईयों का बीजेपी को समर्थन देने के लिए धन्यवाद. . पिछले कुछ वर्षों में यह समर्थन बढ़ता ही जा रहा है और आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रहेगा. तेलंगाना के साथ हमारा रिश्ता अटूट है और हम लोगों के लिए काम करते रहेंगे. मैं प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ता की मेहनत की सराहना करता हूं।

दरअसल, बीजेपी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बंपर जीत की ओर आगे बढ़ रही है. वहीं तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है।

Related Posts