BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीजेपी-आरएसएस के लोग कांग्रेस और कांग्रेस के लोगो को सिर्फ बदनाम करते : धर्मेन्द्र यादव

भिलाई (सारनाथ एक्सप्रेस)। सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि विगत दिनों उनके और उनके परिवार के नाम से कुछ खबरें प्रकाशित की गई थीं जिसमें करोड़ो रुपए लेनदेन का मामला बताया था। उस आरोप को सीरे से खारिज करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि इस पूरे मामले में मेरे या मेरे परिवार का कोई  लेनादेना नहीं हैं।
जिस धर्मेन्द्र यादव का जिक्र किया गया है वो भिलाई का कोई और धर्मेन्द्र यादव है और इस घटना में जो शामिल हैं उससे मुझे कोई लेना देना नहीं है। एक नाम के कई व्यक्ति हो सकते हैं पहले उसकी जांच कराएं फिर आरोप लगाएं। भाजपा के लोगों में अगर हिम्मत है तो मुझे डायरेक्ट बोले कि तुमने यह किया है मेरे नाम से बोले भाजपा के पूर्व विधायक व वर्तमान में स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय ने आरोप लगाया है वह निराधार है।
यह लोग बीजेपी की बी टीम के रुप में काम कर रहे हैं अगर ऐसा कोई मामला है तो बीजेपी के लोग दस्तावेज उपलब्ध कराएं मैं अपने परिवार का मुखिया हूं मैंने उन तीनों लोगों को कानूनी नोटिस भेजा है। बीजेपी-आरएसएस के लोग कांग्रेस और कांग्रेस के लोगो को सिर्फ बदनाम करते हैं। एक सवाल के जवाब में धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि प्रेमप्रकाश पाण्डेय को यह पता होना चाहिए कि भिलाई स्टील प्लांट किसके अधीन है। यह केन्द्र सरकार के अधीन है अगर प्रेमप्रकाश पाण्डेय केन्द्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठते हैं तो मैं भी उनके समर्थन में उनके बगल में बैठूंगा। अगर प्रेमप्रकाश पाण्डेय भिलाई की जनता को प्यार करते हैं चाहते हैं, मानते हैं भिलाई की जनता की चिंता करते हैं तो केन्द्र के खिलाफ  धरने पर बैठें।
अनिमेष सिंह के यस बैंक के खाते से विधायक देवेन्द्र यादव उनके भाई धमेन्द्र यादव या उनके किसी परिजन परिवार की महिलाओं सहित किसी भी प्रकार का कोई लेनदेन नहीं हुआ। प्रकरण में विधायक देवेन्द्र यादव के ससुराल पक्ष के ताम्रकार परिवार के भावेश ताम्रखार, या प्रवीण ताम्रखार सदस्य नहीं हैं। जिस धमेन्द्र यादव का अनिमेष सिंह से व्यवहाकिर लेनदेन है वह सुपेला में रहते हैं और इस लेनदेन के दस्तावेज संलग्न हैं। जिनके नाम अनिमेष सिंह से लेनदेन उल्लेखित है।
श्रीमती उषा देवी यादव, श्रीमती घूमा देवी यादव, वीरेन्द्र यादव का विधायक देवेन्द्र या उनके बड़े भाई धर्मेन्द्र यादव से कोई संबंध नहीं हैं। लेनदेन में जिस धर्मेन्द्र यादव का जिक्र है वह हाउनस नं. 24/5, पटेल बेकरी के निकट सुपेला मार्केट का निवासी है। विधायक देवेन्द्र यादव के भाई धर्मेन्द्र यादव नहीं हैं।
जिन कंपनियों आदित्य रोड लाइन्स, अर्थव माईनिंग, जीडीआर एजुकेशन सोसाइटी, मध्यानी बिल्डर्स, अतुल राय, सुशांत श्रीवास्तव, सेवा सिंह ओबेराय, श्याम शर्मा, संतोष गुप्ता, पवन चौधरी, प्रतीक चोपड़ा को घेरा लगाकर चिंहित किया गया है। विधायक देवेन्द्र यादव या उनके भाई धर्मेन्द्र यादव  या उनके किसी भी परिवार जन से इनका कोई लेनदेन नहीहै। संलग्न दस्तावेजों से भी यह स्पष्ट हैं और प्रमाणित है। केवस सनलनी फैलाने और विधायक देवेन्द्र यादव और उनके परिजनों की छवि खराब करने के उद्देश्य से भी झूठे निराधार तथ्यहीन आरोप लगाए गए हैं। इस पर मानहानि की न्यायालयीन कार्रवाई भी की जाएगी।
यहां देखे वीडियो👇
https://youtu.be/Nxip320wqsQ

Related Posts